'नच बलिये' से छोटे पर्दे पर कदम रख सकते हैं सौरव गांगुली
नई दिल्ली।अब तक एक क्रिकेटर और खेल विशेषज्ञ के रूप में पहचान रखने वाले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कार्यक्रम 'नच बलिये' के जरिये छोटे पर्दे पर शुरूआत कर सकते हैं। इस समय कोई क्रिकेट सीरीज भी नहीं चल रही है, जिससे कि उनका कार्यक्रम में काम करना तय माना जा रहा है। सौरव खेल से सन्यास लेने के बाद कमेंटेटर और खेल विशेषज्ञ की भूमिका टीवी चैनलों पर निभाते रहे हैं।
सौरव के पहले भी मोहिंदर अमरनाथ, विनोद कांबली और अजय जडेजा डांस के मंच पर आ चुके हैं। शो के आयोजकों ने इस बार सौरव और उनकी पत्नी डोना को आमंत्रित किया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जिस तरह से छोटा पर्दा फिल्म सितारों और क्रिकेट खिलाडि़यों का गढ़ बन गया है, उससे तो यही कहा जा सकता है, सौरव का टीवी पर आना कोई बड़ी बात न होगी वहीं सौरव के लिए भी यह कोई पहला अनुभव नहीं होगा, सौरव इसके पहले बंगाीली क्विज शो 'अनलिमिटेड दादागिरी' में एंकर की भूमिका निभा चुके हैं।

सौरव का आना इस शो और उनके प्रशंसकों के लिए एक खास लम्हा होगा। जो कि उनके फैंस के लिए भी शो का एक अलग आकर्षण होगा क्योंकि आक्रामक कप्तानी और खेल के लिए जाने जाने वाले सौरव को उनके फैंस पहली बार डांस करते हुए देखेंगे। छोटे पर्दे पर इस समय करन जौहर, माधुरी दीक्षित जैसी बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां काम कर रही हैं और फिल्म प्रमोशन के लिए भी समय समय पर सितारे आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











