PICS - हनीमून पर स्वीटजरलैंड पहुंची टीवी की ये सुपरस्टार
सौम्या टंडन अपना हनीमून स्वीटजरलैंड में मना रही हैं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें।
भाभी जी घर पर हैं की मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल में ही शादी की थी। हालांकि उन्होंने शादी बाकी सेलिब्रीटी की तरह तामझाम के साथ नहीं की बल्कि अपनी शादी को बेहद लो प्रोफाइल रखा। उनकी शादी की एक भी तस्वीर मीडिया में नहीं आ पाई।
लेकिन फिलहाल सौम्या टंडन हनीमून पर स्वीटजरलैंड गई हुई हैं और उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर भी की हैं। सौम्या खूबसूरत तो हैं ही और उनकी हनीमून की तस्वीरें और भी खूबसूरत हैं। सौम्या टंडन टीवी जगत की काफी जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
['छोटी बहू' ने एक बार फिर किया BIKINI PIC शेयर..बोल्ड..सेक्सी..बिंदास]
आपको बता दें कि सौम्या टंडन के ब्वॉयफ्रेंड खुद भी मुंबई में बैंकर हैं। सौम्या खुद टीवी के अलावा जब वी मेट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
सौम्या ने अपनी हनीमून की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वो पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। हम भी सौम्या टंडन की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपको भी काफी मजा आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











