'गोरी मेम' ने घर में सजाई मां की पेंटिंग, पति ने बनवाया शानदार बार, करोड़ों के घर को खुद किया डिज़ाइन!

Saumya Tandon Home Tour: भाभी जी घर पर हैं सीरियल की गोरी मैम कहीं जाने वाली सौम्या टंडन इस समय किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। सौम्या टंडन अभी के वक्त में टीवी से लेकर फिल्मों में भी नाम कमा चुकी है। साथ ही एक लग्जरियस लाइफ जीती है और उनका आलीशान घर भी है।

Saumya Tandon

सौम्या टंडन ने खुद डिजाइन किया है घर का इंटीरियर

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान सौम्या टंडन ने अपने घर का टूर करवाया और बताया कि उन्होंने अपने घर का इंटीरियर खुद ही डिजाइन किया है। उन्होंने किसी प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर को हायर भी नहीं किया था।

सौम्या टंडन ने अपने घर को ओल्ड यूरोपीय और विंटेज वाइब दिया है। उनके घर के इंटीरियर में पेस्टल कलर का इस्तेमाल हुआ है और घर की वाइब बहुत ही ज्यादा एसथेटिक लगती है। उनकी लिविंग रूम का एरिया भी काफी बड़ा है जहां पर फ्रेंच स्टाइल डिस्ट्रेस्ड फर्नीचर लगा हुआ है। पेस्टल कलर का सोफा है और लिविंग रूम में काफी लोगों के बैठने का अरेंजमेंट भी किया हुआ है।

घर में लगी हुई है लंदन की विंटेज घड़ी

लिविंग रूम की दीवार पर सौम्या टंडन ने अपनी मां की बनाई हुई खूबसूरत पेंटिंग भी लगाई हुई है और एक बड़ी विंडो भी है जिसमें से खूब सनलाइट से लेकर हवा आती है। अभिनेत्री के घर की पूरी सजावट एक खास शाही अंदाज में नजर आती है। उनके घर की दीवार पर पुराने जमाने की लंदन की विंटेज घड़ी भी लगी हुई है और घर की छत पर खूबसूरत लाइट हैं।

पति ने घर में बनवाया बार

सौम्या टंडन की लिविंग रूम में एलिगेंट पदों से लेकर और लकड़ी की नक्काशेदार सजावटी शोपीस और खूबसूरत पेंटिंग से पूरा का पूरा उनका यह लिविंग रूम डेकोरेट किया हुआ है। इसमें एक वुडन डिस्ट्रेस वाइब्रेंट ब्लू कलर का बार भी है जिसको सौम्या के पति ने बनवाया है।

डायनिंग एरिया है बेहद खास

सौम्या टंडन के घर के लिविंग रूम के एक कॉर्नर में डायनिंग एरिया भी बनाया हुआ है। जिसमें लकड़ी की एक बड़ी डाइनिंग टेबल और ट्रेडिशनल कुर्सियां भी रखी हुई है। जिसके लिए इस्तेमाल हुआ रंग और लकड़ी का फर्नीचर ऐसा है जिसका फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X