अगर देश की फ्रिक है तो मस्ट वॉच 'सत्यमेव जयते' 2
शो के बारे में बात करते हुए आमिर खान के भी कहा 'सत्यमेव जायते' के दूसरे संस्करण के साथ लौट रहे हैं। वह कहते हैं कि यह संस्करण देशप्रेमियों के लिए है। शो में दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरा मसाला है इसलिए आमिर को टीआरपी की कतई चिंता नहीं है। पहले संस्करण की तरह शो का दूसरा संस्करण भी 2 मार्च सुबह 11 बजे स्टार के विभिन्न चैनलों पर छह भाषाओं में सीधा प्रसारित होगा।
आमिर ने कहा, 'सत्यमेव जयते' देश और देशवासियों के बीच की प्रेमकहानी है।" वैसे इस शो के जरिए वाकई में देश की तस्वीर बदल सकती है क्योंकि यह शो उस समय प्रसारित हो रहा है जब देश अप्रैल-मई में आम चुनाव होने वाले हैं ऐसे में किसी भी कहानी का असर आने वाले लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते है ऐसा, शो के समीक्षकों का मानना है।
Did You Know: आमिर खान को 'आप' पार्टी का प्रचारक कहा जाता है
टेलीविजन कार्यक्रमों की सफलता रेटिंग द्वारा मापी जाती है, लेकिन आमिर को रेटिंग सिस्टम में कतई यकीन नहीं है। उन्होंने कहा, टीआरपी का कोई मतलब नहीं है। भारत की आबादी करीब 120 करोड़ है और रेटिंग रिकॉर्ड करने के लिए आपके पास महज 7,000 सेट हैं। आप उस आधार पर मुझे बताएंगे कि लोग क्या देख रहे हैं, तो आप ही बताइये यह कितना हास्यास्पद है..इसलिए मैंने स्वयं को टीआरपी से दूर रखा है।"
आमिर खान का टॉक शो 'सत्यमेव जयते' 2 मार्च के पांच संडे ही आयेगा वो भी रविवार को स्टार प्लस पर दिन के 11 बजे।
Did You Know: आमिर खान को 'आप' पार्टी का प्रचारक कहा जाता है। पिछले दिनों खबर आयी थी कि शायद अरविंद केजरीवाल आमिर खान को लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए कह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












