सत्यमेव जयते के आखिरी एपिसोड में आमिर ने दिखाया बुलेट और बैलेट का दर्दनाक सच

अगर छोटे-मोटे मामले हैं तो जीतने की उम्मीद 19 प्रतिशत हो जाती है और अगर गंभीर मामले दर्ज हैं तो जीतने की उम्मीद 25 प्रतिशत तक हो जाती है। यानी उम्मीदवार का जितना बड़ा गुनाह, उसके जीतने की उम्मीद उतनी ज्यादा। राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी कमोबेश ऐसा ही हाल है। यहां अपराधी के जीतने की संभावना साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी से 3 गुना ज्यादा होती है। यह सिर्फ यूपी, बिहार में नहीं बल्कि देश के हर राज्य में हर स्तर पर यही हाल है।
इस एपिसोड में आए पहले मेहमान एडीआर संस्था में काम कर रहे है प्रोफेसर चोपड़ा ने बताया कि 2012 के डाटा के अनुसार आज लोकसभा में 543 सदस्य है जिसमें 162 सदस्यों पर क्रीमिनल केस चल रहे हैं और 52 ऐसे नेता है कि जिसमें गंभीर आरोप लगे है। यह नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें हत्या करना या हत्या की कोशिश करना और किडनेपिंग, डकैती जैसे आरोप शामिल हैं। एक परिवार के बारे में बताया जिन्होंने एक राजनेता की वजह से अपनी बेटी को खो दिया।
मां बाप ने अपनी बेटी को भोपाल में पढ़ने के लिए भेजा था पर वहां महशूर राजा भईया की नजर अपनी ही घर की बेटी पर पड़ गई रिश्ते में वह लड़की का नाना लगता है। जब लड़की ने कहा कि वह सबको बता देगी कि वह उसके साथ क्या करता है तब उसकी हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने आवाज उठाई। बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कोर्ट ने राजनेता को सजा दी। आज तक उस राजनेता पर 52 गंभीर आरोप थे और कुल 115 केस चल रहे थे। पर कोई भी उस नेता के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











