सत्यमेव जयते ने आमिर को सिखा दिया माफ करने का हुनर!
सत्यमेव जयते-1 की यादें आज भी रुला देती हैं आमिर को!
आमिर खान ने सत्यमेव जयते के दौरान खुद के अंदर आए परिवर्तन के बारे में बात करते हुए कहा "सत्यमेव जयते ने बतौर इंसान मुझे बहुत बदल दिया है। मैंने करीब से महसूस किया है कि हमारे देश में लोग कितना कुछ सह रहे हैं और उनके अंदर कितनी ताकत और हिम्मत है कि वो बड़े से बड़ी मुश्किलों को सहकर भी खुशी से जीवन बिता रहे हैं। सत्यमेव जयते ने मुझे भी बहुत कुछ सिखाया है लेकिन सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी है वो है माफ करने का हुनर। मैंने देखा है कि कैसे एक मां अपने बेटे को खोकर भी हमारे शो में आकर अपने बेटे के बारे में बात करती है। कैसे वो अपने बेटे के जाने के लिए कसूरवार लोगों को माफ कर देती है। जब वो अपने जीवन की इतनी अमूल्य चीज खोकर भी माफ कर सकती है तो हम छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों से क्यों खफा रहते हैं।"
आमिर खान के सत्यमेव जयते ने सिर्फ आम जनता को ही नहीं बल्कि देश के तमाम बड़े और पदाधिकारियों को भी काफी प्रभावित किया। सत्यमेव जयते द्वारा उठाये गये मुद्दों को लेकर आम जनता के घर में ही नहीं बल्कि संसद तक में चर्चा हुई और राजनेताओं ने इन्हीं मु्द्दों को लेकर अपने चुनाव के नये नये प्रस्ताव बनाए। आमिर की टीम ने सिर्फ इन मुद्दों को अपने शो में दिखाया ही नहीं बल्कि शो के खत्म होने के बाद भी इन मुद्दों को लेकर अपने प्रयास जारी रखे। सत्यमेव जयते 2 से भी आमिर खान को बहुत उम्मीदें हैं। आमिर का कहना है कि इस बार भी इस शो में बहुत से नये और दिल को छू लेने वाले मु्द्दों के दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












