सत्यमेव जयते पार्ट 2 में क्या क्या टॉपिक चाहते हैं दर्शक!

आमिर खान के हिट रियैलिटी शो सत्यमेव जयते के दूसरे भाग के टेलीकास्ट की तैयारी होनी शुरु हो गयी है। खबरों के अनुसार सत्यमेव जयते पार्ट 2 इस साल मार्ज की 2 तारीख से शुरु हो रहा है। साल 2013 जो कि देश भर की लड़कियों के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा रहा और दुनिया भर में कई सारी लड़कियों और महिलाओं को किसी ना किसी रुप में लड़कों द्वारा किये गये अत्याचार को सहना पड़ा। हालांकि कानून व्यवस्था ने कुछ बड़े हादसों में काफी आगे बढ़कर और सतर्क होकर महिलाओं की मदद करनी शुरु की लेकिन इसेक बावजूद इन शिकायतों में कमी नहीं हुई। पिछले ही साल आमिर खान के रियैलिटी टीवी शो सत्यमेव जयते ने कई सारे ऐसे मुद्दो्ं पर आवाज उठाई जिन्हें लेकर पूरा समाज परेशान था। आमिर के इस बढ़े हुए कदम ने दर्शकों को भी हिम्मत दी और कई दर्शकों ने भी इन मुद्दों के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत की।

अब सत्यमेव जयते के दूसरे भाग को लेकर भी दर्शक बेहद उत्साहित हैं। हालांकि आमिर खान ने पिछली ही बार की तरह अपने शो के इस दूसरे भाग में कवर किये जा रहे टॉपिक्स को बहुत ही छुपाकर रखा है लेकिन दर्शक इस बार सत्यमेव जयते में कुछ बहुत ही संजीदा टॉपिक्स पर डिसकशन होते देखना चाहते हैं। वनइँडिया ने भी सत्यमवे के दर्शकों से ये जानने की कोशिश की कि इस साल सत्यमेव जयते में वो किन किन टॉपिक्स को देखना चाहते हैं। और दर्शकों ने खुलकर अपनी राय पेश की। सबसे ज्यादा जिस टॉपिक को लेकर दर्शक संजीदा हैं वो है महिलाओं के साथ हो रहे रेप।

पिछले कुछ सालों से महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाएं बहुत ही तेजी से बढ़ी हैं। और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इन घटनाओं से काफी प्रभावित हुए हैं। सभी ने अपनी अपनी तरफ से इन घटनाओं पर अपनी तरफ से दुख प्रकट किया है लेकिन आमिर खान अपने शो सत्यमेव जयते के जरिये इस विषय पर सोचने के लिए लोगों को और भी ज्यादा प्रेरित कर सकते हैं। और महिलाओं पर हो रहे इन अत्याचारों के बारे में डिसकशन करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके खिलाफ खड़ा कर सकते हैं। कुछ ही देर में हम और भी ऐसे टॉपिक्स शेयर करेंगे जिन्हें दर्शक सत्यमेव जयते शो में डिसकस होते देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X