आमिर से ज्यादा 'सत्यमेव जयते' हुआ पॉपुलर

सत्यमेव जयते की पहले एपिसोड में कन्या भ्रूणहत्या को दिखाया गया। इसके बाद बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे को उजागर किया गया। दरअसल पीडि़तों की कहानी उनकी जुबानी सुन दर्शकों का दिल भी सोचने पर मजबूर हो जाता है।
देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली अबादी इस शो के लिए ज्यादा से ज्यादा तथ्यों की तलाश कर रहे हैं। लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इसकी तुलना ऑनलाइन हिट्स फॉर आमिर खान से की जा रही है। गूगल के जरिये सत्यमेव जयते से जुड़े तथ्यों की तलाश करने वालों की संख्या यही बताती है कि आज सत्यमेव जयते की लोकप्रियता आमिर से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications