सत्यमेव जयते-2 की शुरुआत हुई बालात्कार के विरोध से- देखिये क्या है जनता की राय!

Satyamev Jataye 2 first episode bases on rape cases in India
आमिर खान के हिट टीवी शो सत्यमेव जयते के दूसरे भाग की शुरुआत आज से हो गयी है। आमिर खान ने इस बार अपने शो के अंतर्गत कुछ नये और समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे मुद्दों को सामने लाने का फैसला किया है। सत्यमेव जयते के पहले भाग से बहुत इंप्रेस हो चुके लोगों को सत्यमेव जयते के दूसरे भाग का भी बेसब्री से इंतजार था और आमिर खान ने इस शो के पहले ही एपिसोड को बालात्कार जैसी घिनौनी और लगातार बढ़ रही घटनाओं से किया। आमिर खान के इस एपिसोड को देखने के बाद देश भर की जनता ने अपने अपने विचार सामने रखे। लोगों को लगता है कि पहले ही एपिसोड में इतने बड़े और गंभीर मुद्दे को दिखाकर आमिर ने लोगों को ये विश्वास दिला दिया है कि शो के आने वाले एपिसोड भी बहुत ही बेहतरीन और लोगों की गंदी सोच पर प्रहार करने वाले होंगे।

सत्यमेव जयते-2 के पहले एपिसोड में दिखाया गया कि किस तरह से देश भर में 5 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं के साथ बालात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से ना केवल औरत के जिस्म पर घाव होते हैं बल्कि बालात्कार महिलाओं के आत्मविश्वास और उनकी आत्मा तक को घायल कर देता है। पुलिस इन घटनाओं को लेकर बहुत ही ढीला रवैया रखती है। हाल ही में जब दिल्ली में निर्भया केस हुआ था तब भी कानून ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया था। लेकिन जब महिलाएं और लाखों की संख्या में जनता ने सड़क पर उतरकर धरना दिया तब जाकर कानून ने निर्भया केस को सीरियसली लिया और मुजरिमों को पकड़ा। लेकिन ऐसी ना जाने कितनी निर्भया और हैं देश भर में जिनके साथ बालात्कार हो जाता है और उन्हें न्याय नहीं मिलता।

बालात्कार से जुड़े इस पहले एपिसोड के बाद दर्शकों ने अपनी अपनी राय सोशल मीडिया के जरिये जाहिर की है। अनूप का कहना है कहीं ना कहीं गलती हमारी ही है। हर अच्छी सोच वाला इंसान पुलिस या सिविल सर्विस के लिए काम नहीं करना चाहता। पुलिस में अधिकर अनपढ़ और भ्रष्ट लोग भरे हुए हैं। हम यंग लोगों को ही इसका जिम्मा उठाना होगा। राजनेताओं की सोच भी उनकी उम्र की ही तरह बूढी़ हो चुकी है। अश्मिता भारद्वाज का कहना है कोई फायदा नहीं, लोगों को देखना ही नहीं और ना ही बदलना है। हम चाहे कुछ भी कर लें लेकिन लोग बदलना ही नहीं चाहते। अगर सत्यमेव जयते -2 के आज के एपिसोड को कोई देखता तो उसकी सोच में बदलाव जरुर आता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X