ससुराल सिमर का फैंस के लिए बुरी खबर...सिमर ने छोड़ा अपना ससुराल
कलर्स के लोकप्रिय शो ससुराल सिमर का फैन्स के लिए बुरी खबर है..शो की मुख्य लीड सिमर उर्फ़ दीपिका कक्कड़ ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है..जाने क्यों
कलर्स के शो "ससुराल सिमर का" फैन्स के लिए बैड न्यूज़ है। खबर ये है कि 'ससुराल सिमर का' की लीड एक्ट्रेस सिमर उर्फ़ दीपिका कक्कड़ ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है।
हालांकि अभी तक इस बात पर दीपिका ने कोई टिप्पड़ी नहीं की है। लेकिन खबरों की माने तो वह नोटिस पीरियड पर हैं वह अपने सारे पेपर इशू पहले ही निपटा चुकी है। दीपिका का नोटिस पीरियड फरवरी के मध्य में खत्म हो जायेगा।

बता दें,दो साल पहले भी दीपिका ने शो छोड़ने का मन बनाया था लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला टाल दिया था।
गौरतलब है कि, ससुराल सिमर का शो दर्शको के बीच खासा लोकपप्रिय है साथ ही यह शो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप पांच में शामिल रहता है। अब दीपिका के शो छोड़ने के बाद टीआरपी पर इसका असर पड़ता है या नहीं ये तो वक्त ही बतायेगा।
इंटिमेट सीन करने से इनकार किया टीवी एक्ट्रेस ने...तो एकता कपूर ने किया कुछ ऐसा
दीपिका शो में प्रेम की भूमिका निभा चुके शोएब इब्राहिम को डेट कर रही हैं। टीवी की दुनिया में सिमर से पहले भी कई ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने शो के बीच शो को अलविदा कह दिया। आइये स्लाइड पर डालिए एक नजर


Click it and Unblock the Notifications











