'ससुराल सिमर का' शो की इस हसीना ने छोड़ी एक्टिंग, अब करन रही ऐसा काम, वीडियो देख पहचान नहीं पाए फैन्स

Shivangi Sharma: फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपना स्टारडम संभाल पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। कई सारे एक्टर्स तो स्टारडम संभाल ही नहीं पाते हैं और इसी के चलते उन्हें अपने करियर से हाथ धो बैठना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अब ऐक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं शिवांगी शर्मा की।
शिवांगी शर्मा को ससुराल सिमर का और एक था राजा एक थी रानी जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है। टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने कई सालों तक काम किया और कई सारे हिट शो भी किया। हालांकि इसके बावजूद भी वह एक खास पहचान प्राप्त नहीं कर पाए जैसी वह चाहती थी। जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग छोड़कर फुल टाइम व्लॉगर बनने का सोच लिया।
शिवांगी शर्मा को अक्सर अपने पार्टनर के साथ में वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। अक्सर वह फूड वीडियो को भी शेयर करती नजर आती है और उनकी कुकिंग स्किल भी फैंस को देखने के लिए मिल जाती है। इतना ही नहीं अक्सर वह अपने वीडियो के जरिए मेकअप और स्टाइलिंग टिप्स देती हुई भी नजर आती है।
शिवांगी की वीडियो को देखने के बाद में फैन्स तो उनको पहचान ही नहीं पा रहे हैं और उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है। अक्सर वह शो में ओवर मेकअप या ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई और अब वह वेस्टर्न लुक में लोगों के साथ फूड व्लॉग शेयर करती नजर आती हैं। फैंस को भी उनकी वीडियो काफी अच्छी लगती है।


Click it and Unblock the Notifications











