सुसराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ के ससुर को ब्रेन स्ट्रोक, पति शोएब इब्राहिम ने बोला- दुआ करें

ससुराल सिमर फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया है। दीपिका कक्कड़ ने अपने ससुर के लिए फैंस से अपील भी की। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से पिता के लिए दुआ करने का आग्रह किया। इस पोस्ट में लिखा है- एक बार फिर से आपकी दुआओं और ताकत की जरूरत है। पापा को आज सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया है।

वह इस समय आईसीयू में हैं। प्लीज, प्लीज आप सब लोग दुआ कीजिए कि अल्लाह उन्हें ठीक कर दे। इस पोस्ट के बाद शोएब इब्राहिम ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें सुबह 5 बजे के करीब आसमान की फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा कि बिस्मिल्ला, एक नया दिन और एक नई आशा।

Shoaib ibrahim, Dipika kakar

आपको बता दें कि शोएब और दीपिका दोनों ही यू ट्यूब पर अपना ब्लॅाग चलाते हैं। हाल ही में पूरे परिवार के साथ सभी ने ईद का जश्न मनाया था। इसके बाद शोएब और दीपिका काम के कारण दिल्ली रवाना हुए थे। शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॅाग में इसकी जानकारी दी थी कि उनके परिवार में मां और पापा की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। काम के कारण उन्हें जाना पड़ रहा है। ऐसे में खबर है कि शोएब और दीपिका को दिल्ली से वापस आना पड़ा।

परिवार के साथ शोएब और दीपिका कुछ ही समय पहले वेकेशन पर भी गए थे। कोरोना की दूसरी लहर के बीच फरवरी में शोएब इब्राहिम के पिता की एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। जिसके बाद से हाल ही में वह ठीक हुए थे। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के साथ बहन सबा इब्राहिम भी ब्लॅाक बनाती हैं। फिलहाल फैंस जल्द से जल्द शोएब इब्राहिम के पिता के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X