2018 में दीपिका का चौंकाने वाला ऐलान, सुपरस्टार की गिनती करते थक जायेंगे
Recommended Video

ऐसा लग रहा है कि यह साल टीवी एक्ट्रेस के लिए गोल्डन डेब्यू का मौका लेकर आया है।तभी को मौनी रॅाय,अंकिता लोखंडे और मृणाल ठाकुर के बाद अब एक और टीवी की सुपरस्टार की लॅाटरी निकल गई है।

हम बात कर रहे हैं टीवी की सुपरहिट बहू सिमर की। जी हां,ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ जल्द ही अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह जेपी दत्ता की मल्टी स्टार कास्ट एक्शन फिल्म पलटन से बॅालीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म 1962 में हुए इंडो चीन वार पर आधारित है। अर्जुन रामपाल के अलावा, लव सिन्हा, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिकाओ में हैं। या यू कह लें कि इस फिल्म में सुपरस्टार की पलटन दिखाई देगी।
दीपिका के किरदार के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में की जा रही है। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
बहरहाल,यहां देखिए टीवी की टॉप बहुओं की एक एपिसोड की कमाई। यहां देखें...


Click it and Unblock the Notifications
