आईसीयू में डायलिसिस पर हूं,इलाज के लिए पैसे चाहिए- 'ससुराल सिमर का' एक्टर ने फेसबुक पर मांगी मदद
ससुराल सिमर फेम आशीष रॉय ने कोरोना वायरस के इस संकट में लोगों से मदद मांगी है। कुछ साल पहले उनको लकवा अटैक आया था। वह लगातार कई साल से गंंभीर बीमार चल रहे हैं। साल 2019 में उनकी तबीयत उन्हें आईसीयू तक लेकर आयी। आशीष टीवी का लोकप्रिय चेहरा रहे हैं।
बनेगी अपनी बात, यस बॅास, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और मेरे अंगने शो का वह हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लकवा मारने के बाद वह लंबे समय तक अस्पताल में ही थे। इसके बाद उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया। काफी समय तक वह अपने बकाया पैसे से ही अपने दिन गुजार रहे थे।

ऐसे में जब देश में कोरोना के कारण कई लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं आशीष ने फेसबुक पर बैक टू बैक कई पोस्ट कर कहा है कि उन्हें सहायता की जरूरत है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि मुझे पैसे चाहिए। मैं आईसीयू में हूं।


Click it and Unblock the Notifications