प्रेम की दुल्हन बनने को तैयार है सिमर...बताया कब होगी शादी
ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही अपने बॉय-फ्रेंड शोएब इब्राहिम संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं
बीते साल 2016 में टीवी की कई हस्तियां शादी के बंधन में बंधी। इसी क्रम में साल 2017 में कई सारे सितारे शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।
हाल ही में इश्कबाज की एक्ट्रेस नवीना बोले ने सगाई की है। अब जल्द ही कलर्स के शो ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस सिमर उर्फ़ दीपिका दीपिका कक्कड़ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

जी हां, इस बात की पुष्टि दीपिका के बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम ने की है। शोएब ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद कहा कि, वह या तो इस साल दिसम्बर में या फिर आगामी जनवरी 2018 में शादी के बंधन में बंध जायेंगे।
शोएब ने इंटरव्यू में कहा कि, मुझे विंटर वेडिंग पसंद है। उन्होंने आगे बताया की दीपिका मेरे होमटाउन में एक ग्रांड निकाह सेरेमनी चाहती हैं।
इश्कबाज की टिया ने की सगाई...और शिवाय को बुलाया भी नहीं
बता दें, बीते साल ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप ऑफिसियल किया था। दोनों की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी। दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहें है।
बता दें, दर्शक शोएब को ससुराल सिमर का में प्रेम की भूमिका में पहले देख चुके हैं। हालांकि उन्होंने बाद में शो को अलविदा कह दिया। जिसके बाद शो में अब प्रेम की भूमिका में धीरज धोपर अजर आ रहे हैं
दीपिका की शोएब से यह दूसरी शादी होगी। गौरतलब है कि, हाल ही में दीपिका ने शो ससुराल सिमर का शो को पांच सालों बाद गुडबाय कह दिया। अब वह खुद को और अपने रिश्ते को टाइम दे रही हैं।
करणवीर वोहरा ने शेयर की अपनी बेटियों की तस्वीर...बेहद खूबसूरत
तो वहीं शोएब स्टार प्लस के शो "कौन लौट के आया है"से टीवी की दुनिया में कमबैक करने जा रहे हैं। इस शो में शोएब के अपोजिट सुरभि ज्योति नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











