..................... Sasural Simar Ka actress Dipika Kakar QUITS acting to focus on family and baby - Hindi Filmibeat

अब एक्टिंग की दुनिया में नजर नहीं आएंगी Dipika Kakar, शादी के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला

Dipika Kakar

Dipika Kakar Quit Acting: दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उनका शो ससुराल सिमर का कभी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो में से एक था। उसने बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की और सिमर के नाम से घर-घर जानी जाने लगीं। लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है।

दीपिका छोड़ेंगी एक्टिंग

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ को इसी शो से उन्हें अपना प्यार भी मिला। शो के दौरान ही उन्हें अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया। साल 2018 में शोएब और दीपिका शादी के बंधन में बंधे और तब से अपने खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद उठा रहे हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि वह अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक्टिंग छोड़ रही हैं।

परिवार पर देंगी ध्यान

टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह इस वक्त में प्रेग्नेंसी फेज का आनंद ले रही हैं और अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए उत्सुक है। उसने बताया कि उनकी खुशियां इस वक्त अलग ही लेवल पर है। दीपिका कक्कड़ ने यह भी कहा कि वह काफी लंबे समय से काम कर रही हैं और अब एक हाउसवाइफ के रूप में जीवन का आनंद लेना चाहती हैं।

Recommended Video

Dipika Kakar छोड़ेगी एक्टिंग इस न्यूज पर आ गया है उनका तगड़ा रिएक्शन बोलीं ? | FilmiBeat

शोएब को कही दिल की बात

एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और लगभग 10 - 15 साल तक लगातार काम करती रही। जब मेरी प्रेग्नेंसी की जर्नी के शुरू हुई मैंने शोएब से कहा कि मैं काम नहीं करना चाहती और एक्टिंग छोड़ना चाहती हूं। मैं एक हाउसवाइफ और मां के रूप में जीवन जीना चाहती हूं।'

नए घर में शिफ्ट होंगी दीपिका

जनवरी के महीने में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मॉम-डैड वाली कैप पहने क्यूट तस्वीर शेयर की। यूट्यूब व्लॉग के जरिए दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में सबकुछ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंसी बैग की शॉपिंग करने जा रही हैं। दीपिका ने यह भी शेयर किया कि बच्चा शोएब इब्राहिम की तरह ही होगा। साथ ही, यह साल और भी खास है क्योंकि दीपिका और शोएब अपने आलीशान 5-बीएचके अपार्टमेंट में रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपने नए घर की सैर कराई। वे जून या जुलाई तक इस घर में जाने की योजना बना रहे हैं।

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X