घर संभालने के लिए छोटे पर्दे से हुईं दूर, अब 3 साल बाद इस शो में नज़र आएंगी टीवी की 'सिमर'

Dipika Kakar Comeback: ससुराल सिमर का सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका काकर अभी के समय पर काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। पिछले कई सालों से उन्होंने पर्दे से दूरी बनाई हुई है और वह अपने परिवार के साथ में वक्त बिताती हुई नजर आती है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्दी ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो दीपिका कक्कड़ किसी सीरियल नहीं बल्कि एक रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी से शेर की थी और यहां पर वह मेकअप रूम में तैयार होती हुई नजर आई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "नई जर्नी की शुरुआत, एक्साइटेड।"
खबर के अनुसार आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ जल्दी ही कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ में नजर आ सकती हैं। यहां पर वह बतौर होस्ट नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं। हालांकि आखिरी बार उनको साल 2021 में सीरियल 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। इसके बाद से वह किसी भी शो में नजर नहीं आई है।
लेकिन झलक दिखला जा 11 में वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ में एक परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। अक्सर वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती है। लेकिन ज्यादातर अपना फोकस यूट्यूब चैनल पर रखती हैं। व्लॉग के जरिए वह कई बार बेहतरीन रेसिपीज को भी शेयर करती हैं और हमेशा से ही वह कुकिंग में इंटरेस्टेड भी है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपने क्लॉथिंग ब्रांड को भी हाल ही में लॉन्च किया था। लेबल DKI से उनका वेबसाइट भी बना हुआ है और बतौर बिजनेसवुमेन भी एक्ट्रेस काफी नाम कमा चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर से एक्ट्रेस को छोटे पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है। कुछ वक्त पहले शोएब इब्राहिम ने भी फैंस को हिंट दिया था कि जल्दी ही एक्ट्रेस कमबैक करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











