पिता के इलाज के लिए बेची कार, जब ये एक्टर हुआ था ठगी का शिकार, सुनाई आपबीती

Shoaib Ibrahim Struggle Story: शोएब इब्राहिम टीवी के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री पर भी राज करते हैं। लेकिन एक वक्त था जब पैसों की तंगी के चलते वह काफी परेशान थे। 3 साल तक उन्होंने बेरोजगारी में काटे। पिता के इलाज के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी तक बेच दी।
दरअसल एक बार शोएब इब्राहिम ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि सक्सेसफुल शो ससुराल सिमर का छोड़ देने के बाद में 3 साल तक वह बेरोजगार रहे। बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी शो में काफी पसंद की गई थी। रियल लाइफ में भी दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है।
शोएब इब्राहिम ने इस पर बात करते हुए बताया कि "ससुराल सिमर का शो छोड़ने पर मुझे काफी डर लगा था। इसके बाद 3 साल तक मेरे पास में कोई काम नहीं था। मैं तो यही मानता हूं कि अगर आप जिंदगी में कुछ करना चाहते हो तो आपके रिक्स लेना पड़ेगा। मुझे पता था कि यह एक चैलेंज हो सकता है। क्योंकि मुझे अपने परिवार का ध्यान रखना था।"
अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरा परिवार मुंबई में नहीं रहता था। वो सब भोपाल में रहते थे और मैं घर का बड़ा बेटा था। उसी के चलते मुझ पर जिम्मेदारियां भी थी और उनको मुझे पूरा भी करना था। मैं अपने परिवार के लिए सब कुछ करना चाहता था। इस दौरान मेन मुंबई को समझा और अच्छे से देखा।"
शोएब ने बताया कि "इससे पहले मुझे कभी भी स्ट्रगल फेस नहीं करना पड़ा। मुझे बिना किसी स्ट्रगल के मेरा पहला शो 'पलकों की छांव में' मिल गया था। मैं भोपाल से सीधा मुंबई आ गया और तुरंत बाद ससक से मेरी मुलाकात हुई। मुझे ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। मेरे हिसाब से अगर किसी भी इंसान ने स्ट्रगल नहीं देखा है तो उसको सक्सेस की वैल्यू नहीं होती है।"
शोएब इब्राहिम आगे बताते हैं कि 3 सालों में मेरे साथ काफी कुछ हुआ और काफी मुश्किलों का सामना किया। तब मैं अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से मिला। मेरे पिता की तबीयत ठीक नहीं थी और जब मैं काम रहा था तो मैंने एक कार खरीदी थी। लेकिन पिता के इलाज के लिए मैंने उसको बेच दिया था। मैं ठग का भी शिकार हुआ और उन्होंने मुझसे पैसे लिए। मैंने इन सालों में काफी कुछ सीखा। फिर मुझे अपना अगला प्रोजेक्ट 'कोई लौट के आया है' मिल गया था।


Click it and Unblock the Notifications











