..................... Sasural Simar Ka actor Ashiesh roy suffers paralytic stroke - Hindi Filmibeat

पैरालिटिक अटैक के बाद ICU में भर्ती हुए 'ससुराल सिमर का' के ये लोकप्रिय स्टार,हालत गंंभीर !

By Prachi Dixit

Recommended Video

Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy suffers Paralytic Stroke | FilmiBeat

ससुराल सिमर फेम आशीष रॅाय को सोमवार को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी खबर है कि अचानक पैरालिटिक अटैक के कारण उनके साथ ये हादसा हुआ है। इसकी जानकारी राइटर विंता नंदा ने फेसबुक के जरिए दी।विंता ने लिखा कि आशीष अस्पताल में हैं।

क्या किसी के पास उसका नंबर है। इसी के बाद से ये खबर आग की तरह फैल गई। आशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। शरीर के बाएं हिस्से में लकवा मारने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आशीष टीवी का लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। बनेगी अपनी बात, यस बॅास, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और मेरे अंगने शो का वह हिस्सा रह चुके हैं। एक वेबसाइट ने आशीष के इस अचानक लकवा अटैक की पूरी जानकारी जाहिर की है।

Ashish Roy

वेबसाइट अनुसार, आशीष का ड्राइवर घर पहुंचा। जहां उसे पता चला कि आशीष चल नहीं पा रहे हैं। चलने की कोशिश के कारण वह नीचे गिर गए। आनन फानन में ड्राइवर ने उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल पहुंचाया।

आशीष के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। दो साल में दूसरी बार उन्हें लकवा मारा है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। उनकी हालत में सुधार नहीं बताया जा रहा है।

बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि 2018 में इन लोकप्रिय कलाकारों की मौत हुई। जिनपर किसी का ध्यान नहीं गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X