ससुराल सिमर का 2 के सेट पर दीपिका कक्कड़ ने सिमर बन किया ऐसा डांस, Video पर फैंस ने लुटाया प्यार
नए साल में टीवी पर एक और लोकप्रिय शो नए अंदाज में वापसी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं ससुराल सिमर का 2 की। इस शो के नए सीजन में एक बार फिर सिमर बनकर लोगों के दिल पर राज करने के लिए आ रही हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम। हाल ही में इसका एक प्रोमो भी आया जिसमें सिमर ये बता रही हैं कि एक बार फिर से वह अपनी दुनिया में फैंस को ले जाने के लिए तैयार हैं।
इसी के साथ फैंस के बीच फिर से दीपिका कक्कड़ को टीवी पर देखने का उत्साह लौट आया है। बिग बॅास की विजेता बनने के बाद दीपिका कक्कड़ ने टीवी शो कहां हम कहां तुम किया।

लोगों के बीच ये शो भी पसंद किया गया। वहीं अब सिमर की कहानी में क्या होगा? इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन शूटिंग से दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ है जहां पर वह डांस करते हुए नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications