ससुराल गेंदा फूल की 'सुहाना' का 11 साल में बदल गया लुक, क्या से क्या हो गई ये बला सी खूबसूरत हसीना

sasural genda phool

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'ससुराल गेंदा फूल' की सुहाना और ईशान की प्रेम कहानी तो सबको याद ही होगी. टीवी की दुनिया में कई ऐसे टीवी शोज़ आते हैं, जो अपनी ताजगी और अपनेपन से दर्शकों के दिलों पर राज कर जाते हैं. एक ऐसा ही सीरियल आया था जिसका नाम था 'ससुराल गेंदा फूल'. इस सीरियल की कहानी एक अमीर बाप की बेटी की शादी मध्यमवर्गीय परिवार में हो जाती है और उस परिवार में किस तरह से वह खुद को एडजस्ट करती है, इसको लेकर फिल्माई गई थी. हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस सुपरहिट सीरियल का प्रोमो शेयर करके दर्शकों से सवाल किया गया तो लोग इसे याद करके भावुक हो गए.

इस सीरियल का नाम था 'ससुराल गेंदा फूल', जो स्टार प्लस पर दिखाई देता था. इस सीरियल का टाइटल ट्रैक रेखा भारद्वाज ने गाया था. सीरियल के प्रोमो को देखकर फैंस को अपने पुराने दशक के दिनों की याद आ गई. इस सीरियल में सुहाना का किरदार निभाया था अभिनेत्री रागिनी खन्ना ने. यह सीरियल अपनी ताजगी, रिश्तो के बीच प्रेम और मासूम इश्क के लिए काफी पॉपुलर हो गया था. रागिनी खन्ना गोविंदा की भांजी है, जिन्होंने सुहाना का किरदार निभा कर उसमें जान फूक दी थी.

सीरियल में सुहाना का किरदार निभाने वाली रागिनी खन्ना टीवी की दुनिया में इस सीरियल से काफी फेमस हुई थी. तो वही 11 साल के बाद भी फैंस उन्हें याद करते रहते हैं. हालांकि इन 11 सालों में रागिनी खन्ना का लुक पूरी तरह से चेंज हो गया है. जिसे देखकर फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे है.

अभिनेत्री के काम को सीरियल में दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इस शो के बाद रागिनी खन्ना अचानक छोटे पर्दे से गायब हो गई. छोटे पर्दे पर कई साल तक राज करने वाली रागिनी ने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई टीवी शो 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' से शुरू किया था.

जिसके बाद वह भास्कर भारती, देख इंडिया देख, दस का दम, बिग मनी, जैसे सोच में दिखाई दी थी. रागिनी खन्ना को पहचान 'ससुराल गेंदा फूल' से मिली थी. बता दे कि रागिनी ने ना सिर्फ टीवी बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. उन्होंने गुड़गांव, पोशम पा, धूमकेतु, भाजी इन प्रोबलम ,जैसी फिल्मों में काम किया है. खबरों की मानें तो इन दिनों अभिनेत्री छोटे नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X