मुझसे अधिक बुद्धिमान हैं सरगुन : रवि दूबे
टेलीविजन अभिनेता रवि दूबे व्यक्तिगत जीवन में भले ही बहुत रूमानी नहीं हों, लेकिन वह अपनी मित्र अभिनेत्री सरगुन मेहता की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं चूकते। रवि का कहना है कि सरगुन उनसे उम्र में छोटी होने के बावजूद अधिक परिपक्व हैं।

रवि (29) ने आईएएनएस से कहा, "सरगुन मुझसे उम्र में छोटी है, लेकिन वह बहुत परिपक्व है। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में अब तक जितने भी लोग आए हैं, उनमें वह सबसे अधिक परिपक्व व बुद्धिमान है।"
रवि और सरगुन (24) धारावाहिक '12/24 करोल बाग' में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने 'नच बलिये 5' में भी साथ काम किया है। रवि ने 'नच बलिये' के सेट पर ही सरगुन को प्रपोज किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications