किसिंग सीन से पहले इस एक्टर ने पत्नी और सास-ससुर से ली इजाजत, रिएक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Sargun Mehta Ravi Dubey

Sargun Mehta And Ravi Dubey: अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया में देखने को मिलता है कि कई सारे सितारे अपने को एक्टर्स के साथ ही शादी कर लेते हैं और अपना हमसफर बना लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी के मशहूर अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपनी को एक्ट्रेस के साथ शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं रवि दुबे की।

रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के एक डैशिंग और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं और उन्होंने सरगुन मेहता के साथ में शादी की थी। सरगुन मेहता अब टीवी के अलावा पंजाबी फिल्मों में काफी पॉप्युलर हो चुकी है। ये जोड़ी अब पर्दे पर ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी काफी सुर्खियों में नजर आ जाती है।

लेकिन अब हाल ही में सरगुन मेहता ने अपने पति रवि दुबे के किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की थी और एक हैरान कर देने वाला खुलासा भी कर दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि रवि दुबे और निया शर्मा के बीच एक वेब सीरीज में किसिंग सीन हुआ था। इसके बाद निया शर्मा ने रवि दुबे को बेस्ट किसर भी कहा था।

इसी पर सरगुन मेहता से सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने पहले तो ब्लड किया और फिर कहा कि "मुझे इन सब से कोई भी परेशानी नहीं है। हम दोनों वह सीन साथ में देख रहे थे और मैंने उसे कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड है तो यह करना चाहिए। मैं चाहती हूं कि तुम अपना बेस्ट दो और मेरी नाक मत कटवाना।"

इसी दौरान सरगुन मेहता ने एक चौका देने वाला खुलासा किया और बताया कि जब रवि दुबे को उनकी परमिशन मिली तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे मम्मी और पापा से भी परमिशन लेनी होगी। एक्ट्रेस ने बताया कि "पहले तो मुझे लगा कि वह अपने घर वालों से बात करेगा, लेकिन फिर मुझे पता चला कि वह मेरे माता-पिता की बात कर रहा है।"

सरगुन मेहता ने आगे बात करते हुए कहा कि "रवि को मैंने इसके लिए मना किया क्योंकि मैंने उसको हां बोल दिया था। लेकिन फिर भी वह नहीं माना और उसने मेरे घर वालों को भी फोन किया। उसने मेरे माता-पिता से बाकायदा इसकी इजाजत मांगी और यह सुनकर मेरे मम्मी पापा काफी हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा कि बेटा तुम देखो, ये तुम्हारा काम है।"

More from Filmibeat

Read more about: sargun mehta ravi dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X