'मैं 5 साल से प्रेग्नेंट...', शादी को हुए 13 साल, अब सरगुन मेहता ने बेबी प्लानिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी
Sargun Mehta On Baby Planning: सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी वह धमाल मचा चुकी है। अभी के वक्त में वह एक प्रोड्यूसर भी बन चुकी है और अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी पसंद की जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2013 में सरगुन मेहता ने टीवी एक्टर रवि दुबे के साथ में शादी कर ली थी। टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए ही सरगुन मेहता और रवि दुबे को एक दूसरे से प्यार हो गया था। उसके बाद में दोनों ने शादी करके सेटल होने का फैसला ले लिया।
सरगुन और रवि की गुड न्यूज़ के लिए बेताब है फैन्स
सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं। फैन्स भी दोनों की जोड़ी को खूब प्यार देते हैं। रवि और सरगुन भी अपने फैंस को कभी भी निराश होने का मौका नहीं देते हैं। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं और काफी फैंस चाहते हैं कि एक्ट्रेस गुड न्यूज़ दे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरगुन मेहता की प्रेगनेंसी की अफवाह कई बार फैल चुकी है। लेकिन हर बार एक्ट्रेस ने इस पर इनकार किया। हाल ही में जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रेगनेंसी की अफवाहों पर अभिनेत्री ने बात की।
5 साल से प्रेग्नेंट है सरगुन मेहता
सरगुन मेहता ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि "लोग मुझे पिछले कई साल से प्रेग्नेंट बता रहे हैं। मैं 5 साल से प्रेग्नेंट हूं। कुछ दिन पहले एक पोर्टल ने आर्टिकल में लिखा कि मैं मुंबई में किसी चाइल्ड क्लिनिक के बाहर नजर आई हूं और मुझे तो यही नहीं पता कि मुंबई में चाइल्ड क्लिनिक कहाँ पर है।"
फैन्स चाहते हैं सरगुन हो जाएं प्रेग्नेंट
सरगुन मेहता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "दूसरी बात यह है कि तब मैं गोवा में थी और वाइन पी रही थी। पता नहीं यह लोग ऐसा क्यों लिख देते हैं।" तब एक्ट्रेस के को-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि "ऐसा भी हो सकता है कि वह लोग चाहते हैं कि तुम प्रेग्नेंट हो जाओ।" तब सरगुन ने कहा कि "उनके चाहने से क्या होता है मैं चाहती हूं कि वह यहां से दफा हो जाएं।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं भी बहुत कुछ चाहती हूं लेकिन वह नहीं होता।" इसके बाद में अभिनेत्री ने प्रेगनेंसी की खबरें उड़ने वाले लोगों को भी लताड़ लगा दी।


Click it and Unblock the Notifications