होली खेलते खेलते रोमांटिक हुआ ये कपल? लोगों के बीच करने लगे एक दूसरे को Kiss, वीडियो वायरल

होली 2024 की धूम है और सितारों को इस बार होली काफी तेजी से सूझी हुई है। लगातार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ बॉलीवुड और टीवी के कपल्स भी हैं जो कि होली के साथ साथ अपने रोमांस को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं।
एक वीडियो इस वक्त सरगुन मेहता और रवि दुबे का वायरल हो रहा है जो कि फैंस को पसंद आने वाला है। इस वीडियो में दोनों को अपने करीबियों के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। उड़ रहे रंग और गुलाल के बीच कुछ ऐसा होता है जो कि अब वायरल है। वीडियो में ये कपल अचानक रोमांटिक होता दिख रहा है और कुछ ऐसा करता है जिसके बाद फैंस हैरान हैं।
करने लगे किस
होली के हुड़दंग के बीच आप इस वीडियो में देखेंगे कि अचानक सरगुन मेहता रवि दुबे के पास आती हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक हो जाते हैं एक दूसरे को बारी बारी से किस करते हैं। फिर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैँ। इन दोनों को अपने आसपास खड़े लोगों की कोई परवाह नहीं है। रवि दुबे और सरगुन ने साल 2013 में शादी की थी और अक्सर चर्चा में आते रहते हैं।
क्या बोले लोग?
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''इन दोनों को बिग बॉस भेज दो, तभी पता चलेगा।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या प्यार है, आसपास लोग भी नहीं दिख रहे।'' एक का कहना था, ''कोई इनको चिल्लाएगा।''
एक ने लिखा, ''बेस्ट कपल है।'' एक ने लिखा, ''रवि सरगुन साथ में अच्छे लगते हैं।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा करते हुए होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर रिएक्शन देते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











