आज से स्टार प्लस पर देखिये 'सरस्वती चंद्र..
आज से स्टार प्लस पर भव्यता और अभिनय का अटूट संगम पेश करने वाली नई कहानी शुरू होने जा रही है। जी हां आपने सही समझा। आज से स्टार प्लस पर शाम 7:30 बजे से शुरू होने जा रहा है संजय लीला भंसाली का पहला डेली सोप 'सरस्वती चंद्र.. मुक्कमल मोहब्बत की अधूरी दास्तां'।
गुजराती भाषा के मशहूर नॉवेल 'सरस्वती चंद्र' की कहानी को पर्दे पर भव्यता के साथ पेश करने की पूरी कोशिश संजय लीला ने की है जो कि टीवी प्रोमो में साफ दिखायी पड़ रही है। मुहब्बत की पुरानी कहानी को नये धागे और नये तस्सुवर में डालने की पूरी कोशिश संजय लीला भंसाली ने अपने शो में की है।
भंसाली ने इससे पहले कई रियलिटी शो में जज की भूमिका निभायी है लेकिन टीवी कार्यक्रम का निर्माण वो पहली बार कर रहे हैं। पहले यह शो कलर्स पर आने वाला था लेकिन अब यह जोर-शोर से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है।इस शो से अभिनेत्री मोनिका बेदी की भी वापसी हो रही है। इस शो में मोनिका बेदी ने सौतेली मां का किरदार निभाया है इसलिए उनका रोल ग्रे शेड वाला है। इस शो के मुख्य कलाकार हैं जेनीफर सिंह और गौतम रोडे। कहा जा रहा है कि इस शो के लिए संजय ने 3 करोड़ का सेट लगाया है। जो कि किसी भी टीवी शो के लिए बहुत बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications












