'सरस्वती चंद्र' से मोनिका का कमबैक
टीवी की दुनिया का अब तक का सबसे भव्य शो 'सरस्वती चंद्र' 25 फरवरी से स्टार प्लस पर रात साढे़ सात बजे से शुरू होने जा रहा है। इस शो से कई लोगों की किस्मत का फैसला होना है। सबसे बड़ा दांव तो शो के निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने खेला है जो पहली बार इस सीरयल से टीवी शो में एंट्री कर रहे हैं। तो वहीं इस शो से अभिनेत्री और गैंगस्टर अबु सलेम की प्रेमिका मोनिका बेदी भी कमबैक कर रही है।
अपने जीवन और करियर के लिए 'सरस्वती चंद्र' को बेहद अहम मानने वाली अभिनेत्री मोनिका ने कहा कि वो अपनी जिंदगी का काला सच भूला चुकी हैं और अब आगे बढ़ना चाहती हैं इसलिए उन्होंने सौतेली मां का किरदार अपने लिए चुना। मोनिका ने शो के रोल के लिए संजय लीला भंसाली की दिल खोल कर तारीफ की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनके इस रोल को जरूर पसंद करेंगे। मोनिका का रोल शो 'सरस्वती चंद्र' में ग्रेशेड वाला है।
आपको बता दें कि गुजराती मशहूर नॉवेल 'सरस्वती चंद्र' की कहानी को पर्दे पर भव्यता के साथ पेश करने की पूरी कोशिश संजय लीला ने अपने इस शो से की है जो कि टीवी प्रोमो में साफ दिखायी पड़ रही है।यह भंसाली का पहला टीवी शो है। इस शो के मुख्य कलाकार हैं जेनीफर सिंह और गौतम रोडे। भंसाली ने इससे पहले कई रियलिटी शो में जज की भूमिका निभायी है लेकिन टीवी कार्यक्रम का निर्माण वो पहली बार कर रहे हैं। पहले यह शो कलर्स पर आने वाला था लेकिन अब यह जोर-शोर से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












