बिग बॉस 4: सारा खान की लाइफ में आएगा भूचाल
दरअसल बिग बॉस के घर में सारा-अश्मित का रोमांस सभी जानते हैं। लेकिन अश्मित सारा के 'घरवाले' हैं, उनका 'बाहरवाला' तो कोई और है जिसे बिग बॉस अब घर में लाने वाला है। सारा आजकल बिग बॉस के आकाओं द्वारा घर के एक गुप्त तहखाने में बंद हैं। वह वहीं से अपने 'घरवाले' अश्मित का एक और 'घरवाली' वीना मलिक के साथ फ्लर्ट देख रही हैं।
अकेले होने पर सारा को एहसास हो रहा है कि वह भी घर में रह कर कुछ ऐसा ही कर रही थीं। सारा के 'बाहरवाले' उर्फ अली मर्चेंट के घर में आने के बाद बिग बॉस सारा को फिर से घर में ले जाएंगे। अली का सारा के साथ 3 साल पुराना लव अफेयर है। ये तो तय है कि अली बाहर रहकर जो महसूस कर रहे थे, वह घर में आकर सारा को जरूर समझाएंगे। तो बिग बॉस की आने वाली कड़ियां कितनी रोमांचक होने वाली हैं, इसका अंदाजा बिग बॉस के फैंस खुद लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
