Alert..साराभाई वर्सेस साराभाई..4 बड़ा सरप्राइज..देखें पहली झलक..
साराभाई वर्सेस साराभाई टेक 2 आपके लिए पहले से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस शो में दो नए किरदार की एंट्री हुई है। इसके साथ ही टीवी शो खिचड़ी की भी वापसी हो रही है। यहां देखें कैसा होगा टेक 2।
साराभाई वर्सेस साराभाई भले ही सालों बाद आ रहा है। लेकिन साराभाई का क्रेज फैंस के बीच से नहीं गया था। 4 सरप्राइज इस शो के साथ हैं। पहला सरप्राइज यह है कि निर्माता जे डी मजीठिया ने बताया है कि जल्द खिचड़ी शो की भी वापसी हो सकती है।
दूसरा सरप्राइज साराभाई टेक 2 में सात साल की लीप के बाद साहिल और मोनिषा का एक बच्चा है। इसके साथ रोसेस की शादी साराभाई देखने को मिलेगी। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम जासमीन होगा। इस किरदार को वैभवी उपाध्याय निभा रही हैं।

जासमीन गुजराती के साथ अंग्रेजी बोलते हुए दिखाई देंगी जो कि माया के लिए मोनिषा से ज्यादा अपनी दूसरी बहू को हैंडल करना होगा।एक और नए किरदार की एंट्री हुई है वो है सोनिया।
तीसरा सरप्राइज सोनिया यानी कि माया साराभाई की बेटी। ऐश्वर्या सखूजा माया की बेटी का किरदार निभायेंगी। सोनिया माया पार्ट 2 है।
इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि साराभाई वर्सेस साराभाई टेक 2,16 मई से वीक में एक दिन मंगलवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं। आखरी सरप्राइज यह है कि साथ डबल डोज देते हुए शुक्रवार को क्रेजी पंती आॅफ साराभाई भी टेलीकास्ट किया जाएगा। यह एपिसोड शो के किसी एक किरदार के ईद-गिर्द होगा।
बहरहाल,आइए आपको बताते हैं कि इस बार रोसेस के साथ इंद्रवदन भी माया पर किस तरह के जोक करते हुए नजर आयेंगे। साथ ही शो के आने वाले एपिसोड की झलक..यह जानने के बाद 16 मई का इंतजार करना और भी अधिक मुश्किल हो जाएगा। यहां देखें...


Click it and Unblock the Notifications
