Excitement...13 साल बाद हो रहा है ज़ोरदार धमाका..दिल थाम लें!
खबर आई है कि साराभाई वर्सेस साराभाई सीज़न 2 की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू कर दी जाएगी।
इससे पहले कि आप कुछ गलत समझ लें हम बता देते हैं कि हम बात कर रहे हैं साराभाई वर्सेस साराभाई के शुरू होने की। टेलिवीज़न सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई के दोबारा से शुरू होने की खबरें सुर्खियों में आई थी तभी से इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी। अब ये खबर हमारी एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रही है।
जी हां..खबर आई है कि साराभाई वर्सेस साराभाई सीज़न 2 की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू कर दी जाएगी। लेकिन आपको बताते चलें कि इस बार ये टीवी शो के रूप में नहीं बल्कि इसकी वेब सिरीज़ दिखाई जाएगी। इस बार यह सीरियल 7 साल के लीप के साथ शुरू किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि इसके किरदारों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन हो सकता है कि पुराने चहरों के साथ साथ कुछ नए चहरे भी आपको नज़र आएं।


Click it and Unblock the Notifications











