'तुम अब मुस्लिम नहीं हो...', टीवी की 'साधना' को दूसरे धर्म में शादी करने पर किया ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं- डूब मर

Sara Khan Trolled For Interfaith Marriage: टीवी के मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने कुछ वक्त पहले रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक के साथ में दिसंबर 2025 में शादी रचाई थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ में शादी की थी।

Sara Khan Trolled For Interfaith Marriage

लेकिन अभी के वक्त में कपल को लेकर लोगों के बीच में काफी ज्यादा नफरत भी देखने को मिलती है। काफी लोग तो ऐसे भी हैं जो सारा खान और कृष पाठक को खूब खरी खोटी सुनाते हुए भी नजर आते हैं। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने सारा खान को मैसेज करके बहुत ही ज्यादा डिस्टर्ब कर दिया और इसके बाद में अभिनेत्री का गुस्सा फूट पड़ा।

सारा खान ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

सारा खान ने कुछ वक्त पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। लेकिन अभी के वक्त में वह स्टोरी चुकी है। स्क्रीनशॉट में साफ देखने के लिए मिल रहा था कि किसी यूज़र ने सारा खान को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए खरी खोटी सुनाई। उसने लिखा कि "पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू लड़का ही मिला था।"

ये यूजर आगे लिखता है कि "ये बहुत ज्यादा दुख की बात है। तुम अपने नाम के पीछे से खान सरनेम को हटा दो। तुम अब मुस्लिम नहीं हो।" सारा खान ने इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया।

इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि "बहुत ही ज्यादा दुख की बात है, जो इस निराशा से डूब मरो।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले सारा खान ने 6 अक्टूबर को कृष पाठक के साथ में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी और हर किसी को हैरान भी कर दिया था। कृष पाठक और सारा खान के करीबी लोगों के बीच में ही यह शादी हुई थी।

लेकिन बाद में सारा खान और कृष पाठक ने दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग कर ली थी। ऐसे ही दोनों ने शादी की घोषणा की वैसे ही यह कपल ट्रोल हो गया। अभिनेत्री को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सारा खान की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उन्होंने बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट के साथ में शादी की थी। 2 महीने के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था लेकिन बाद में वह कृष पाठक से डेटिंग एप्लीकेशन पर मिली और दोनों ने डेटिंग शुरू की।

Read more about: ramayan sara khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X