..................... Sara khan slapped her husband krish pathak, shocking newly web couple fight video viral - Hindi Filmibeat

नई नवेली दुल्हन सारा खान ने पति के मुंह पर जड़ा थप्पड़, कृष की इस हरकत पर आग बबूला हुईं एक्ट्रेस, VIDEO

Sara khan

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक्टर कृष पाठक से शादी रचाई है। दोनों ने 6 अक्तूबर को अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। बता दें कि दोनों ने रजिस्टर मैरिज की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ग्रैंड वेडिंग का प्लान बना रहे हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस की वेडिंग की खबर सुन फैन्स और सितारे तो बहुत ही खुश हुए और सभी ने सारा को जमकर उनके नए सफर के लिए बधाइयां भी दीं।

इंटरनेट पर छा गया सारा का वीडियो

सारा ने जब से कृष से शादी की है तब से दोनों के लगातार फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो हाल ही में सारा खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा खान पति के मुंह पर जोर का तमाचा जड़ देती हैं। इस वीडियो को देख फैन्स तो पहले दंग ही रह जाते हैं, लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है तब फैन्स को सच्चाई पता चलती है।

सारा ने पति के मुंह पर जड़ा थप्पड़

दरअसल सारा खान किचन में पति के लिए खाना बना रही होती हैं, उतने में ही कृष आकर सारा की कमर पर गुदगुदी कर देते हैं जिस वजह से सारा उछल पड़ती हैं और गुस्से से लाल सारा पति के मुंह पर तमाचा जड़ देती हैं। ऐसे में कृष का मुंह देखने लायक होता है क्योंकि कृष किचन में ही रोना शुरू कर देते हैं। सारा ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया है कि जब आप अपने से छोटे उम्र से लड़के से शादी करें।


यूजर्स ने यूं किया कमेंट

बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देख लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लो शुरू हो गई मियां बीवी की लड़ाई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- थोड़ा समय तो दो एक दम नई नवेली दुल्हन पति पर हाथ उठाती अच्छी लगती है। तो वहीं तीसरे यूजर ने शॉकिंग इमोजी बनाकर लिखा है मतलब छोटा होने पर मारोगी।

Read more about: sara khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X