सारा-अली का तमाशा खत्म, टूट गई शादी
फिर एक और दुर्घटना घटी। भारतीय टीवी के इतिहास में किसी रिएलिटी शो में हुई सच्ची की शादी। शादी सच्ची थी या नकली इस पर जोरदार बहस हुई। ये बहस घर के अंदर और घर के बाहर पत्र-पत्रिकाओं में, टीवी सेट पर और इंटरनेट जगत पर हर जगह छा गई। यहां तक कि सारा घर से निकलने के बाद भी डॉली बिंद्रा से कन्नी काटती रहीं, यह कह कर कि उन्होने सलीम-सारा की शादी को झूठी ठहराया। सारा ने घर से निकलने के बाद एक मैरिज पार्टी देने की बात कही थी।
इसके बजाय अब चर्चे आम हो चुके हैं कि सारा-सलीम का अलगाव हो गया है। यहां तक कि कल तक सलीम और सारा जिस घर में रहती थीं उसे सलीम का बताया जा रहा था लेकिन अब सारा का कहना है कि ऐसा नहीं है। वह जिस घर में रह रही हैं वह घर सलीम का नहीं बल्कि किराए का है। वह अलगाव को भी अपने लिए अच्छा बता रही हैं और कह रही हैं कि रश्ता टूटने के बाद वह सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












