मुस्लिम सारा खान ने की हिंदू लड़के से शादी, 36 की उम्र में फिर ब्याह रचा बन गईं इतने बड़े घर की बहुरानी

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा खान ने फैन्स को एक बहुत बड़ी खुशखबरी सुनाई है। जी हां, बता दें कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है वो भी कृष पाठक के साथ। बिग बॉस सीजन 4 और सीरियल बिदाई से जमकर लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस सारा खान ने प्रोड्यूसर और एक्टर कृष पाठक को अपना हमसफर बनाया है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख लोग तो दोनों को बधाई देते थक नहीं रहे हैं।
दिसंबर में करेंगी ग्रैंड वेडिंग
अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही सारा कैप्शन में लिखती हैं- सील्ड टुगेदर। एक स्क्रिप्ट और बहुत सारा प्यार। कुबूल है से सात फेरे तक इस दिसंबर का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। बता दें कि दोनों दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग का प्लान कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले दोनों ने हस्ताक्षर वेडिंग की है। दोनों की वेडिंग फोटोज देख एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही श्रद्धा आर्या, मोनालिसा, अविका गौर, नीति टेलर, काम्या पंजाबी समेत तमाम सितारों ने बधाई की लाइन लगा दी।
इस पॉपुलर स्टार के घर की बहू बनीं सारा
आपको बता दें कि सारा खान रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरे के घर की बहू बनी हैं। सारा और कृष दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। फिर दोनों ने मुलाकात की धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं दोनों ने फिर शादी करने का फैसला किया। बता दें कि यह सारा की पहली शादी नहीं है इससे पहले सारा बिग बॉस सीजन 4 में अली मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों का रिश्ता दो महीने चला और घर से बाहर निकलते ही दोनों ने तलाक ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











