'18 साल में ऐसा नहीं देखा!' हसीना बोली – 'मुझे अंधेरे होटल में छोड़ दिया, टीम को धमकाया और...

Sara Khan fashion show controversy: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली 6 फैशन रनवे वीक के ऑर्गनाइजर ने उनके साथ बेहद गैरजिम्मेदाराना बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि इस इवेंट के दौरान उन्हें ना तो बुनियादी सुविधाएं दी गईं और ना ही सुरक्षा का ध्यान रखा गया। इस वजह से उन्हें काफी परेशान होना पड़ा।
18 साल में पहली बार ऐसा एक्सपीरिएंस
4 अगस्त, सोमवार को सारा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनका ये एक्सपीरिएंस अब तक का सबसे बुरा रहा है। उन्होंने कहा- 'मैं पिछले 18 सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, लेकिन ऐसा भयानक अनुभव मुझे कभी नहीं हुआ। मुझे 2 अगस्त को दिल्ली में एक फैशन इवेंट में शामिल होना था। दिल्ली मेरा पसंदीदा शहर रहा है, लेकिन इस बार ऑर्गनाइजर्स का रवैया बेहद निराशाजनक था।'
बिना बताए होटल बदला, सुरक्षा पर सवाल
सारा ने आगे बताया कि ऑर्गनाइजर्स ने बिना जानकारी दिए होटल बदल दिया और उन्हें एक अनजान व डरावनी जगह पर भेज दिया गया, जहां उनकी टीम को कोई सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने कहा- 'सिर्फ एक कार और ड्राइवर की व्यवस्था की गई थी, जिसे मैंने एक्सेप्ट कर दिया। जब मैंने जाने से इनकार किया, तो ऑर्गनाइजर्स में से एक ने मेरी टीम को धमकाया।'
खुद बुक की फ्लाइट
इस स्थिति से घबराकर सारा को खुद अपनी रिटर्न फ्लाइट बुक करनी पड़ी और अपनी टीम के साथ खुद की सिक्योरिटी देखनी पड़ी। उन्होंने इस पूरे मामले में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन साफ किया कि ये एक्सपीरिएंस किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
फैंस से मांगी माफी
वीडियो में सारा ने अपने उन फैन्स से भी माफी मांगी, जो उन्हें उस फैशन इवेंट में देखने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा- 'मेरी मानसिक और शारीरिक सुरक्षा खतरे में थी। इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। मुझे खेद है कि मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी, लेकिन मेरी सिक्योरिट सबसे जरूरी थी।'
इंडस्ट्री के लोगों को दी चेतावनी
सारा ने यह वीडियो इस मकसद से शेयर किया कि इंडस्ट्री के बाकी लोगों को ऐसे ऑर्गनाइजर्स से सावधान किया जा सके। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए ज़रूरी है कि जहां हम काम करें वहां सम्मान, सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता हो।'
सारा का वर्क फ्रंट
अगर बात करें सारा के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार टीवी शो 'छठी मैय्या की बिटिया' में नजर आई थीं। 2007 में 'सपना बाबुल का... बिदाई' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सारा 'हमारी अधूरी कहानी', 'बिग बॉस 4', 'प्यार तूने क्या किया', 'लाल इश्क', 'लॉक अप' जैसे कई शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











