सारा-अली का नया ड्रामा

देखें तस्वीरें बिग बॉस के घर की
सारा के दोस्तों का कहना है कि जब सारा बिग बॉस के घर से वापस आई तो अली सारा के घर में रह रहे थे। मगर सारा को अली की फिजूलखर्ची बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों का झगड़ा हो गया। जब इस बारे में अली से पूछा गया तो उन्होंने कुछ और ही कहानी सुनाई।
अली का कहना है कि जब तक सारा के घरवाले अली को अपने दामाद की तरह स्वीकार नहीं कर लेते तब तक वो सारा से दूर रहेंगे। अब हमें तो यही लगता है सारा और अली का ये सुर्खियों में छाने का नया शिगूफा है।
पहले दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी रचा के सुर्खियां बटोरीं अब अलग होने की खबरों से फिर सुर्खियों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपका क्या कहना है इस बारे में? अपनी राय और टिप्पणियां हमें नीचे बने कमेंट बॉक्स में दें।


Click it and Unblock the Notifications











