सारा-अली की शादी के नाटक का असली सूत्रधार 'कलर्स'

By जया निगम

Sara Khan, Ali Merchant
बिदाई डेली सोप से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली और कलर्स के रिएल्टी शो की चर्चित हस्ती सारा खान ने अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के साथ बिग बॉस हाउस में धूम-धाम से शादी रचा ली। अब सारा के माता-पिता कह कहे हैं कि इन दोनों की शादी दो साल पहले ही 10 नवंबर 2008 को हो चुकी है। लेकिन अली के घरवालों ने शादी को राज रखने को कहा था क्योंकि शादी का खुलासा दोनों के करियर को डुबा सकता था।

देखें - पिक्चर्स में सारा-अली की शादी का नाटक

इतना ही नहीं सारा के भोपाल स्थित घर पर दो साल पहले हुई शादी के पिक्चर्स भी कल मीडियावालों के पास आश्चर्यजनक ढंग से पहुंच गए। इसके अलावा सारा के पिता का कहना है कि सारा की दादी की मौत हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और चैनल वाले सारा को ये बात नहीं बता रहे हैं। सगे-संबंधी की मौत के बाद इतनी जल्दी इस तरह का कोई काम सारा और अली को शोभा नहीं देता। सारा की बहन का कहना है कि अली सारा से मोहब्बत नहीं करता वो सिर्फ उसकी दौलत और नाम के पीछे है।

नाटक का सूत्रधार - कलर्स

इस्लाम धर्म के कुछ धर्मगुरुओं ने कल एक काजी द्वारा इस तरह से दूसरी शादी के रस्में संपन्न कराने को इस्लाम धर्म के विपरीत बताया है। खबरें ये भी हैं कि सारा और अली ने इस दूसरी शादी के लिए बिग बॉस के कर्ता-धर्ताओं म तलब कलर्स चैनल से 50 लाख रुपये लिए हैं। अली ने इन खबरों को कोरी बकवास बताया है और कहा है कि उनकी केवल सगाई हुई थी, शादी नहीं।

देखें - तस्वीरों में बिग बॉस

हैरानी की बात है कि अगर सारा के घरवालों की बात सच मानी जाए तो ये समझ नहीं आता कि जब सारा, अश्मित के साथ बिग बॉस के घर में फ्लर्ट कर रही थीं तो सारा खान के घरवालों ने एक भी बार आपत्ति नहीं कि और जब सारा अपने ही पति अली के साथ दूसरी शादी कर रहीं हैं तो घरवालों को समस्या हो रही है? एक ओर वह अली को पैसे का भूखा बताते हैं तो दूसरी ओर खुद सारा के करियर के लिए उसकी शादी का राज भी नहीं खोलते। ये कैसी कहानी है? इन सबसे तो यही लगता है कि ये नई कहानी एक बार फिर बिग बॉस ने गढ़ी है और इस नाटक का असली सूत्रधार हर बार की तरह कलर्स चैनल है। जाहिर है हर बार की तरह ये एक नई कंट्रोवर्सी है जिसका मकसद टीआरपी पाना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X