सलमान खान के सारा अली खान की ब्लॅाकबस्टर एंट्री, केदारनाथ से पहले, तस्वीरें Leak
क्या आप सलमान खान के साथ सारा अली खान को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। अगर हां,तो यह मौका आपको जल्द ही मिलने वाला है। सुशांत के साथ केदारनाथ से बड़े स्क्रीन पर डेब्यू करने से पहले सारा अली खान ने सलमान के साथ सुपरहिट एंट्री की तैयारी कर ली है।
दोनों की एक साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हम बात कर रहे हैं बिग बॅास 12 की। सारा इन दिनों अपनी फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करने के लिए हर टीवी शो पर दस्तक दे रही हैं।

इस बार वीकेंड का वार पर सारा सलमान खान के साथ मस्ती और डांस करते हुए नजर आयेंगी। आपको बता दें कि सारा ने अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर एक सलमान के साथ एक फोटो शेयर किया है।
सारा ने लिखा है- बिग बॉस में आपका स्वागत है सबसे बड़े बॉस के साथ। हालांकि अभी तक इस शो का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन इन तस्वीरों ने फैंस के बीच धमाका मचा दिया है। आप भी देखिए।


Click it and Unblock the Notifications