..................... 'Sapne Suhane Ladakpan Ke' fame TV actress Roopal Tyagi was in pain, told why she disappeared from the Television for so long - Hindi Filmibeat

Roopal Tyagi: ‘सपने सुहाने लड़कपन के’फेम टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताया क्यूं थी छोटे पर्दें से गायब

Roopal Tyagi

Roopal Tyagi: टीवी सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम रूपल त्यागी जो कि एक वक्त पर घर घर में सबकी पसंदीदा अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन रूपल त्यागी लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। ऐसे में पहली बार एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि ऐसा क्यूं हुआ।

गौरतलब है कि अभिनेत्री रूपल त्यागी महज 16 साल की उम्र में अपने सपनों को पूरा करने बेंगलुरु से मुंबई आई थीं। अभिनय से पहले रूपल ने कोरियोग्राफर्स को असिस्ट किया है।

यही नहीं, रूपल ने फिल्म 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में विद्या बालन शाहिद कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों को कोरियोग्राफ किया है।

हाल ही में, रूपल ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया और सक्सेस के बाद उनकी जिंदगी कैसे हमेशा के लिए बदल गई। अभिनेत्री का कहना है कि शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' की सक्सेस के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और उन्हें पता चला कि फेम क्या होता है? सक्सेस क्या होता है?

आगे रूपल ने यह भी कहा कि, इस शो के बाद लोग उन्हें टीवी की करीना कपूर कहने लगे थे। वह पहले बस और ऑटो में सफर करती थीं, लेकिन इस शो को बाद वह अपनी गाड़ी पर आ गई थीं।

रूपल ने आगे कहा कि, 'सब कुछ बढ़िया चल रहा था तभी मेरी जिंदगी में सबसे लो पॉइंट आया, जिस लड़के से मैं बहुत प्यार करती थी तो वह अपनी एक्स के पास चला गया या शायद वह एक साथ दो लोगों को डेट कर रहा था दिल तो टूटा ही, साथ ही हर चीज पेपर में छपी, कुछ झूठी कहानी भी।'

रूपल ने आगे कहा, 'जो पॉपुलर नहीं थे, वह भी बयान देकर अपना नाम छपवाने लगे। तब मुझे फेम का असली मतलब समझ आया। हर दिन अपने ब्रेकअप के बारे में पढ़कर और ये सोचकर कि मेरे माता-पिता भी यह पढ़कर परेशान हो रहे होंगे, मेरे दिल से फेम की खुशी निकल गई कई लोग उसका फायदा निकालकर फेमस हो रहे थे।'

मैं चीजों से इतना परेशान हो गई थी कि उन्होंने बड़े-बड़े ऑफर्स को भी ठुकरा दिया। रूपल ने आगे कहा कि, 'जब उनकी जिंदगी में सबसे लो फेज आया तो वह उससे खुद को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए दोस्तों की बातों में गलत काम करने लगीं। बाद में मेडिटेशन कर इससे काबू पाया।'

तो इस तरह से रूपल त्यागी ने बताया कि कैसे वह छोटे पर्दे से दूर हो गई और जिंदगी के अलग ही सफर पर निकल गई। परंतु धीरे धीरे सब ठीक करने की कोशिश करती रुपल एक बार फिर से अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

Read more about: roopal tyagi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X