'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने BF संग की सगाई, इस दिन लेंगी सात फेरे

Roopal Tyagi

सपने सुहाने लड़कपन के सीरियल आज भी लोगों को याद है। सीरियल में रूपल त्यागी ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। रूपल इस सीरियल के बाद बिग बॉस सीजन 9 का भी हिस्सा बनी थीं, लेकिन वह अधिक टीवी सीरियल में नजर नहीं आईं। बता दें कि रूपल त्यागी ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा फैसला लिया है। और इस फैसले का ऐलान भी उन्होंने अपने फैन्स के साथ कर दिया है। फिलहाल परिवार वाले और फैन्स तो इस न्यूज को सुनकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं।


BF संग की रूपल ने सगाई

रूपल त्यागी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रूपल त्यागी नए बंधन में बंधती नजर आ रही हैं। दरअसल रूपल के बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज ने एक्ट्रेस को प्रोपज किया। उन्होंने पब्लिकली एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाई। यहां तक की एक्ट्रेस भी इस सरप्राइज को देखकर हैरान रह जाती हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन एक दम सरप्राइज वाले हैं।

इस दिन होगी रूपल की शादी

रेड कलर की खूबसूरत गाउन में दिख रहीं रूपल इस खास मोमेंट को देख बहुत ही एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वहीं प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे उनके बॉयफ्रेंड इस स्पेशल मौके को और भी स्पेशल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नोमिश भारद्वाज अंगूठी पहनाने के साथ ही शादी के लिए भी प्रपोज किया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इसी आने वाली 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में रहने के बाद 36 वर्षीय एक्ट्रेस जल्द सात फेरे लेने को तैयार हैं। बता दें कि फैन्स को रूपल के लिए बहुत ही खुश हैं। इन तस्वीरों को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ मुबारक हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- फाइनली आप शादी कर रही हो। हमें उम्मीद थी कि सपने सुहाने लड़कपन के सीरियल का दूसरा सीजन भी आएगा, लेकिन आया नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: roopal tyagi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X