Shocking..कमबैक के लिए इस एक्टर ने घटाया 38 किलो वजन..वरना करियर हो जाता खत्म..
टीवी एक्टर पीयूष सचदेव ने डेली शो में वापसी के लिए अपना वजन 38 किलो तक घटा लिया है। ऐसा करना उनके करियर के लिए बेहद जरूरी बन गया था।
लंबे समय से टीवी से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर पीयूष सहदेव ने अपना वजन 108 किलो से घटाकर 70 किलो कर लिया हैै। पीयूष का वजन किसी आम तरीके से नहीं बढ़ा था। बल्कि टीवी शो सपने सुहाने लड़कपन की शूटिंग के दौरान
एस स्टंट सीन करते वक्त पीयूष को घुटने में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से उन्हें अचानक शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। लंबे समय से बिस्तर पर रहने के कारण पीयूष का वजन काफी बढ़ गया था।
अपने बढ़ते हुए वजन से पीयूष बेहद घबरा गए थे। उन्हें लगा कि अगर ऐसा ही रहा तो कोई उन्हें किसी शो में काम नहीं देगा। फिर क्या अपने आप पर पूरा फोकस करते हुए पीयूष ने अपना वजन लगभग 38 किलो तक कम किया।

खुद को फिर से परफेक्ट बॅाडी में लेकर आ गए। वैसे बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में अब वह दौर नहीं बचा है जहां पर एक्टर की बॅाडी से ज्यादा उनकी फेस वेल्यू होती है। टीवी में इन दिनों फिट होने का एक लहर सी चल पड़ी है।
सोशल मीडिया पर भी इन एक्टर की लोकप्रियता का सीधा कनेक्शन उनकी लुक पर ही होता है। तो आइए मिलते हैं,टीवी के एक्टर और एक्ट्रेस से जिन्होंने टीवी पर परफेक्ट दिखने के लिए अपने खाने से समझौता किया..


Click it and Unblock the Notifications











