11 साल में क्या ये क्या हो गई 'सपने सुहाने लड़कपन' की भोली-भाली 'रचना', सलमान खान के साथ भी...

महिमा मकवाना टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है और आपको बता दें कि दर्शकों को उनकी अदाकारी इतनी ज्यादा पसंद आ गई थी कि उन्हें घर-घर में एक खास पहचान मिल गई थी. इसी के साथ साथ वह बॉलीवुड में भी अपना जादू दिखा चुकी हैं. बता दें कि एक्ट्रेस का बेहद ही खूबसूरत और साधारण अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है और इतना ही नहीं उनकी मुस्कुराहट तो हर किसी का दिल चुरा लेती है.
महिमा मकवाना ने सलमान खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यु
महिमा मकवाना ने टीवी की दुनिया से निकलकर 2021 में सलमान खान की फिल्म अंतिम से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था और साथ ही साथ हर किसी ने उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहा भी था. एक्ट्रेस को कई सारे मशहूर टेलीविजन सीरियल्स में भी देखा जा चुका है. इसी के साथ आपको बता दें कि महिमा बहुत ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी थी. वह तकरीबन 10 साल की थी तभी उन्होंने अपना एक पहले ऐड कर लिया था.
टीवी पर महिमा मकवाना चला चुकी है अपना जादू
महिमा मकवाना ने अपने पहले ऐड के बाद में टेलीविजन सीरियल मोहे रंग दे में काम किया और इतना ही नहीं उन्होंने उसके बाद बॉलीवुड की फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा के ऑपोजिट में काम किया था. जिसके बाद वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी. लेकिन अगर हम एक्ट्रेस के छोटे पर्दे की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'मिले जब हम तुम' और 'सीआईडी' जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया हुआ है. इसी के साथ-साथ उन्हें 'झांसी की रानी' सीरियल में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया था.
11 सालों में एक्ट्रेस और भी ज्यादा हो चुकी है ग्लैमरस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिमा मकवाना को जीटीवी के सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से काफी ज्यादा फेम हासिल हो गई थी जिसके बाद में वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी. इस सीरियल में उन्होंने बेहद ही साधारण लड़की यानी की रचना का किरदार निभाया था और इस शो को 2012 में ऑन एयर किया गया था. 11 सालों में महिमा का किरदार पूरी तरीके से बदल चुका है और वह बेहद ही इन दिनों ग्लैमरस अंदाज में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों में फैन फॉलोइंग बन चुकी है जहां पर वह अपने फैंस के साथ में अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करती रहती है.


Click it and Unblock the Notifications











