सपना चौधरी के बेटे की दिखी पहली झलक, लोगों की नजरों से यूं बचाती आईं नजर, VIDEO VIRAL

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary's Son first glimpse viral: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिनों अपने डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों मे बनी रहती हैं। उनका देसी डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो जाती हैं। अपने डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी लोगों को सरप्राइज भी कर देती हैं।

सपना ने फिर दिया फैन्स को सरप्राइज
जी हां, सपना चौधरी ने एक बार साल 2020 में लोगों को सरप्राइज दिया था। उन्होंने बेटे की फोटो शेयर कर लोगों को बताया था कि उन्होंने वीर साहू से शादी कर ली थी और अब उन्हें बेटा हुआ है। वहीं कुछ ऐसा ही सरप्राइज़ सपना चौधरी ने फिर से दिया है। पहली प्रेग्नेंसी की तरह ही उन्होंने अपनी दूसरी प्रग्नेंसी को भी काफी सीक्रेट रखा था।

नामकरण पर बुलाया 30 हजार से भी ज्यादा लोगों को
सपना चौधरी ने 11 नवंबर को अपने दूसरे बेटे का नाम करण किया था। इस नामकरण सेरेमनी में कम से कम 30 हजार लोगों को उन्होंने न्योता दिया था। बता दें कि पुत्र रत्न प्राप्ति पर वीर साहू ने मदनहेड़ी गांव में एक भारी इवेंट रखा था। जहां तमाम सितारों को खास मेहमानों और गांव के लोगों को देखा गया। इस मौके पर सिंगर बब्बू ने परफॉर्में दी थी और बेटे के नाम की घोषणा भी की थी।

भीड़ से बेटे को बचाती नजर आईं सपना
बता दें कि सपना चौधरी ने ना तो आज तक अपने बड़े बेटे का चेहरा रिवील किया और ना ही छोटे बेटे का चेहरा दिखाया, लेकिन इस भरी भीड़ में सपना अपने बड़े बेटे को भी संभालती नजर आ रही हैं और वह मेहमानों का स्वागत करती भी दिख रही है। ऐसे में एक वीडियो कैप्चर किया गया है जहां सपना चौधरी के बड़े बेटे पोसर का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना अपने बेटे भीड़ से बचाती दिख रही हैं और उनका बेटा इतनी भीड़ देख परेशान हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है बेटा तो बहुत क्यूट है तो वहीं दूसरे ने सपना को दूसरा बेटा होने की मुबारकबाद दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X