Seema Haider और सचिन की खिल्ली उड़ाती नजर आईं Sapna Choudhary, बोलीं- झिंगुर सा लड़का..

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से चलकर इंडिया आई सीमा हैदर को लेकर इस वक्त काफी चर्चा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया या फिर मेन स्ट्रीम मीडिया में इनको लेकर चर्चा होती रहती है। बता दें कि सीमा हैदर के मुताबिक वो प्यार में पड़कर सचिन मीणा से पास आ गईं थीं।
हालांकि कई लोग इस कहानी को सच मान रहे हैं तो कइयों के मुताबिक सीमा हैदर संदिग्ध हैं। लेकिन इस बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सीमा और सचिन का मजाक बनाती हुईं नजर आ रही हैँ। हालांकि उन्होने मिमिक्री की है और रियल आवाज नहीं है।
इस वीडियो में सपना चौधरी कहती हैं, ''सचिन, क्या है सचिन में, लप्पू से सचिन में, मुंह से बोलना आबे ना, बोलता वो है ना। झींगुर- सा लड़का, उससे प्यार। खुद को 5वीं पास बता रही है।'' इसके बाद ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''भाभी जी जल रही है।'' एक का कहना है, ''किस किस को सचिन छपरा लगता है वो लाईक करो।'' एक ने लिखा, ''चोमू सा है।'' एक का कहना है, ''अच्छे अच्छे लड़के वो काम नहीं कर पाए..जो सचिन ने करके दिखाया है, फिर भी सब उसे झींगुर बोल रहे.. वैसे बात तो सही है।''
इस तरह के कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। सीमा वाले मामले की बात करें तो एटीएस की टीम की छापेमारी से सचिन के रिश्तेदार दहशत में हैं। उधर, पुलिस अपने बयान पर अडिग है और जनपद में एटीएस की छापेमारी से इंकार किया है।
प्रेम प्रसंग के चलते पाकिस्तान की सीमा लांघकर प्रेमी सचिन मीणा से मिलने आई सीमा हैदर पर देश में अवैध तरीके से एंट्री करने का आरोप है। फिलहाल आप देखिए सपना चौधरी का ये फनी वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications