..................... Sapna Choudhary viral video, a huge crowd gathered to only see the dance - Hindi Filmibeat

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने 'बंदूक चलेगी' गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, बेकाबू हुई भीड़

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary viral video: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी अपने डांस अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना देती हैं। सपना चौधरी के गाने देश-विदेश में भी छाए हुए हैं। सपना चौधरी के गाने डिमांडिंग लिस्ट में सबसे आगे रहते हैं। सपना के गाने नए हों या पुराने हर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पीले रंग का सूट पहन ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। उनका डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़कर आई है।

पीला सूट पहन सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पीले रंग का सूट पहनकर बंदूक चलाके गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती हैं। उनके डांस स्टेप्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। हर कोई सपना चौधरी के परफॉर्मेस का इंतजार करता है। वहीं जैसे ही सपना चौधरी मंच पर आती हैं हजारों की भीड़ उमड़ आती है। बता दें कि इस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 235 मिलियन व्यूज आए हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग सपना के गानों के किस कदर दीवाने हैं।

पॉपुलर हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 6.1 मिलियन है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर हैं। बता दें कि सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। सपना ने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बेटे का जन्म हुआ था जिसका नाम उन्होंने पोरस रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X