Sapna Choudhary Video: छोटी बच्ची ने दी सपना चौधरी को जोरदार टक्कर, हजारों की संख्या में जमा हुई भीड़

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary viral video: सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस से सभी को अपना दीवाना बना देती हैं। सपना चौधरी के गाने देश-विदेश में भी छाए हुए हैं। सपना चौधरी के गाने डिमांडिंग लिस्ट में सबसे आगे रहते हैं। शादी हो या फंक्शन उनके नए और पुराने गानों की डिमांड लगातार बनी रहती है। जहां भी सपना चौधरी की परफॉर्मेंस होती है उनके डांस देखने वाली की लंबी लाइन लग जाती है। वहीं इस बार सपना चौधरी तो डांस कर ही रही हैं, लेकिन उन्हें एक छोटी बच्ची भी टक्कर देती नजर आ रही है। दोनों ताबड़तोड़ डांस देखने के लिए हजारों की संख्या से लोग जमा होते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का गाना
सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी क्रीम और लाला रंग के सूट में नजर आ रही हैं। खुले बाल और उनका ये अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है। बता दें कि इस वीडियो में सिर्फ सपना ही नहीं बल्कि एक छोटी बच्ची भी डांस करती दिख रही है। सफेद और लाल रंग की फ्रांक पहने ये बच्ची सपना चौधरी को बराबर की टक्कर देती नजर आ रही है।

यूजर्स के आए ताबड़तोड़ कमेंट्स
बता दें कि जितने लोग इस डांस को देखने के लिए पहुंचे है उससे ज्यादा इस डांस को यूट्यूब पर देखा जा चुका है। जी हां, बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर 215 मिलियन बार देखा जा चुका है। खासतौर पर सपना के कोई भी गाने क्यों ना हों यूट्यूब पर 200 मिलियन के पार ही जाते हैं। साथ ही इस वीडियो बच्ची का डांस और उनकी मुस्कान वीडियो में जान डाल रही है। बता दें कि बच्ची के डांस को देख लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस छोटी बच्ची ने तो कमाल ही कर दिया है तो वहीं दूसरे ने लिखा- छोटी बच्ची डांस के मामले में सपना को टक्कर दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X