Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी के खास इस डांस को देखने के लिए उमड़ी थी भीड़, लेकिन हो गया था ये बुरा हादसा

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी क्वीन के नाम से फेमस सपना चौधरी अपने डांस से हर एक को दीवाना बना देती हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों में नहीं लाखों की संख्या में लोग आते हैं। अब सपना चौधरी हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में अपने डांस को लेकर पॉपुलर हो चुकी हैं। उनके गाने और धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं। हर कोई सपना चौधरी के गानों का दीवाना है, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था जब सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ी लेकिन हो गया था ये हादसा।
धड़ाम से गिरीं सपना चौधरी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग के सूट में धड़ल्ले से डांस करती नजर आती हैं उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा होती है। सपना पर नोटों की बारिश हो रही होती है। सपना हमेशा तरह की अपने जोरदार डांस से लोगों के नाचने पर मजबूर कर देती हैं, लेकिन आखिरी में सपना चौधरी अपने दुपट्टे को सिर पर डालती हैं और डांस करती हैं, लेकिन ऐसा करने पर उनका पैर बैलेंस नहीं हो पाता है और वह गिर जाती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर धड़ल्ले से कमेंट्स आ रहे हैं।
बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं सपना
आपको बता दें कि सपना चौधरी पॉपुलर डांसर की लिस्ट में आगे हैं। सपना चौधरी के गाने चटक-मटक, तेरी आंख्या का यो काजल, पानी छलके, बालम जैसे कई गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। बता दें कि जब से सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनी हैं वह रातों रात छा गई हैं। बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी रचा ली थी। वहीं अब और वीर का एक बेटा है जिसका नाम पोरस है।


Click it and Unblock the Notifications