फैंस को झटका 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन बनीं सपना चौधरी, Video वायरल
बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जल्द दयाबेन के किरदार को वापस लाया जाएगा। मेकर्स इसके लिए कई बार दिशा वकानी को शो में वापस लौटने की हिदायत दे चुके हैं। हालांकि इस मामले पर अभी कोई नई अपडेट नहीं आयी है।
लेकिन इन सभी खबरों के बीच बिग बॅास 11 फेम सपना चौधरी का ये वीडियो सामने आया है। सपना के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। सपना ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी दयाबेन बन चुकी हैं।

वह दयाबेन के स्टाइल में फनी डायलॉग्स बोलती हुई नजर आ रही हैं। जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वैसे ये वीडियो देखने के बाद यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सपना चौधरी दयाबेन की नकल परफेक्ट कर लेती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स रिलीज हुई थी।
दर्शकों को ये फिल्म सिनेमाघर तक पहुंचाने में असफल रही। फिर भी, सपना सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो और तस्वीरों के कारण छाई हुई हैं। यहां देखिए सपना का दयाबेन वाला मजेदार Video
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि दिशा वकानी के साथ ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिन्होंने अचानक शो छोड़ दिया..काफी हंगामा मचा..


Click it and Unblock the Notifications