बेटा पैदा करने पर खूब ट्रोल हुई थीं सपना चौधरी, लोगों ने कह दिया था नाजायज, बाद में वीर साहू ने आकर संभाली बात
Sapna Choudhary Son Birth Controversy: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया रिएलिटी शो 'द 50', जिसमें वह बिग बॉस के बाद दमदार वापसी करती नजर आ रही हैं। शो में उनकी मौजूदगी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सपना की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगा है।

जब सपना चौधरी के मां बनने की खबर सामने आई थी, तो हर कोई हैरान रह गया था। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि बहुत कम लोगों को उनकी शादी के बारे में पता था। जैसे ही बेटे के जन्म की खबर आई, सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने सपना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनके बेटे को नाजायज तक कह दिया था।
सच्चाई आई सामने
भारतीय समाज में शादी से पहले मां बनने को लेकर पहले से ही कई तरह की सोच मौजूद है, और इसी वजह से सपना को भी गलत ठहराया गया। हालांकि, बाद में सच्चाई सामने आई और तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।
वीर साहू ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
सपना चौधरी के पति और हरियाणवी सिंगर वीर साहू ने खुद सामने आकर इन तमाम अफवाहों और ट्रोल्स का जवाब दिया। एक वीडियो शेयर करते हुए वीर साहू ने बताया कि वह पिता बन गए हैं और सपना पूरी तरह ठीक हैं और खुश हैं।
वीर साहू ने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए कहा कि 'ये हमारी जिंदगी है। हमें दुख हो तो तुमने कुछ नहीं देना, सुख हो तो भी नहीं। जो फैंस हमारी खुशी में खुश होते हैं, उन्हें बहुत-बहुत मुबारक।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और फैंस ने भी उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की।
गुपचुप शादी और सीक्रेट प्रेग्नेंसी का सच
बाद में सामने आया कि सपना चौधरी ने 24 जनवरी 2020 को हरियाणवी कलाकार वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था। इतना ही नहीं, सपना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी किसी को नहीं दी।
5 अक्टूबर 2020 को पहले बेटे के जन्म के बाद ही इस रिश्ते का खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर साहू के परिवार में एक निधन की वजह से शादी बेहद सादगी और गोपनीय तरीके से की गई थी।
अब 'द 50' में फोकस
आज सपना चौधरी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ चुकी हैं। 'द 50' जैसे रिएलिटी शो में उनकी मौजूदगी साबित करती है कि वह सिर्फ एक डांसर ही नहीं, बल्कि एक स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी भी हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर उठे सवालों का जवाब समय के साथ खुद ही मिल गया, और अब सपना एक बार फिर अपने काम से सुर्खियां बटोर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











