कैमरे की निगाहों से छिपते हुए सपना चौधरी ने लगाया झाडू-पोछा, हसीना की ऐसी हालत देख लोग रह गए सन्न...

Sapna Choudhary Video Viral: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जानी मानी हरियाणवी डांसर हैं। उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं। यहां तक की शादियों की सीजन में भी सपना के गाने रौनक जमा देते हैं। सपना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी आए दिनों अपने लेटेस्ट गाने के डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन वहीं हाल ही में सपना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। इस वीडियो में सपना डांस करती नहीं बल्कि पोछा लगाती नजर आ रही हैं।
झाडू-पोछा करती दिखीं सपना चौधरी
जी हां, सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पूरे घर में पोंछा लगाती नजर आ रही हैं। जैसे ही मोबाइल का कैमरा उनकी ओर घुमया जाता है वह पोछा ही कैमरे में दिखाती हैं और फिर से साफ सफाई करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने कहा क्या बात है मैडम आपने तो काम ही बदल लिया तो वहीं दूसरा फैन तो सपना को यूं देख सन्न ही रह गया है।
यूं हुई थी सपना चौधरी की शुरुआत
सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के ऑर्किस्ट्रा टीम के साथ की थी, लेकिन उनका धीरे-धीरे डांस पॉपुलर हो गया और वह देश-दुनिया में छा गईं। बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रह चुकी हैं। जिसके बाद से उनकी पॉपुलेरिटी और भी बढ़ गई थी। बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी रचा ली थी जैसे ही उन्होंने अपने बेटे के जन्म की खबर फैन्स को दी थी सभी हैरान रह गए थे। फिलहाल तो सपना इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











